Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ इस सीरीज में पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

फॉर्म में सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 मुकाबले में महज 42 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने आसानी से ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में एक बार फिर खुद को साबित करने का काम किया। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव सहित भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाज भी रन बनाना चाहेंगे।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

भारत को मिला नया फिनिशर: भारतीय टीम को रिंकू सिंह के रूप में एक नया फिनिशर मिला है। रिंकू सिंह लगातार भारतीय टीम के लिए अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारत को आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने जोरदार छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। हालांकि यह गेंद नो बॉल रही और रिंकू सिंह के खाते में इसे नहीं जोड़ा गया। लेकिन रिंकू सिंह ने जिस बहादुरी के साथ चेज करते हुए पारी को अंजाम देने का काम किया। इससे वह भारतीय टीम में एक नई फिनिशर के रूप में अपनी जगह बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर: पहला मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 200 से अधिक रनों का टारगेट रखा था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच को जीत लिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+