Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे
England vs Australia, 2nd ODI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज, 21 सितंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच आज का हाई-वोल्टेज एक्शन हेडिंग्ले, लीड्स में देखने को मिलेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, ओली स्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। लक्ष्य का पीछा करना पसंद है, हमारे पास एक मजबूत बल्लेबाजी यूनिट है, हमरा प्यार उनपर दबाव डालना और स्कोर का पीछा करने पर है। पूरे समय विकेट लेने की कोशिश करेंगे। मैदान पर बादल छाए हुए हैं, यहां नई गेंद से कुछ किया जा सकता है, इससे पहले कि गेंद सपाट हो जाए। हम और अधिक मेहनत करना चाहते हैं और गेंद से उन पर दबाव बनाना चाहते हैं।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जब आमने-सामने होंगे तो लीड्स में दोनों टीमों के बीच एक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की क्योंकि उन्होंने 316 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा सिर्फ़ 44 ओवर में कर लिया।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कुल 157 वनडे मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 63 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 89 मैच जीते हैं। तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए और दो मैच ड्रॉ रहे।
इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, रीस टॉपले, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जॉन टर्नर, ओली स्टोन।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, जोश इंगलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनोली।












Click it and Unblock the Notifications