Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका, पहला टेस्ट
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज, 22 मार्च से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से होगी। इस दौरे में पहले से ही छोटे फॉर्मेंट में एक रोमांचक प्रतियोगिता देखी गई है, जिसमें श्रीलंका ने टी20ई सीरीज 2-1 से और बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से जीत के साथ समाप्त की। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अब लाल गेंद फॉर्मेट के लिए तैयार है, जहां दोनों टीमें अपना दबदबा कायम करने के लिए उत्सुक होंगी। नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे, जबकि धनंजय डी सिल्वा श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, खालिद अहमद
बांग्लादेश और श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों का टेस्ट क्रिकेट में एक पुराना इतिहास है, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत से संतोष करना पड़ा है।
बांग्लादेश टीम: महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, खालिद अहमद, शहादत हुसैन, शादमान इस्लाम , मुसफिक हसन, नाहिद राणा।
श्रीलंका टीम: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कासुन राजिथा, कामिंडु मेंडिस, लाहिरू कुमारा, लाहिरु उदारा, चमिका गुणसेकरा, निशान पेइरिस।












Click it and Unblock the Notifications