Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों की कोशिश तीसरे और आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज का समापन बेहतर अंदाज में करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन मैचों के सीरीज की शुरुआती दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है।
मैक्सवेल ने जड़ा था शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला एक तरफा अंदाज में अपने नाम किया। अपने दूसरे मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक जड़कर वेस्टइंडीज को पटखनी दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा।

वेस्टइंडीज को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों का टेस्ट सीरीज भी खेला गया था। यह टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। जिसके बाद तीन मैचो के वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर सीरीज को अपने नाम किया। वहीं टी-20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के कगार पर खड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, जेसन बेहरेनडोर्फ।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल (सी), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications