Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 7 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 7 July: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे की टीम पहला मैच जीतकर आगे चल रही है। खलील अहमद की जगह साई सुदर्शन को लाया गया है।
पहले मुकाबले में भारत को मिली हार
भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने भी दो विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जिंबॉब्वे को 115 के स्कोर पर ही रोक दिया। लेकिन इसके जवाब में भारतीय टीम 102 रनों पर ऑल आउट हो गई और 13 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

भारतीय टीम करना चाहेगी दमदार वापसी
हालांकि, जिम्बाब्वे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अभी तक वहां कोई भी टी-20 सीरीज में हार नहीं झेली है। साल 2015 में दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की सीरीज एक-एक से ड्रॉ पर आकर खत्म हो गई थी। जबकि साल 2010 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम बचे हुए मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
पिच से किसे मिलेगी मदद
वहीं हरारे स्पोर्ट्स क्लब की बात करें तो यहां अब तक 42 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 23 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही मदद मौजूद है। ऐसे में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम दूसरे टी-20 मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार
जिम्बाब्वे: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चटारा












Click it and Unblock the Notifications