Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 5 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs चेन्नई
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 5 May: पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मिचेल सैंटनर को जगह दी गई है। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन चेपॉक के स्टेडियम में 7 विकेट से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स के खिलाफ बदला लेने के इरादे से इस मुकाबले में उतरने वाली है।
चेन्नई के लिए जीत जरूरी
चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले तीन मुकाबले में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि प्लेऑफ की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी पिछड़ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा समय में प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और वह इस मैच को जीतकर टॉप फोर के अंदर प्रवेश करना चाहेगी।

खिलाड़ियों को फॉर्म की तलाश
इससे पहले खेले गए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा हर का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना और कुछ खिलाड़ी का चोटिल हो जाना भी टीम की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। पिछले मुकाबले में दीपक चाहर दो गेंद फेंकने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्सः जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिली रोसोयू, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट- प्रभसिमरन सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्सः अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर।












Click it and Unblock the Notifications