Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 22 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 22 April: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

राजस्थान और मुंबई के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ अब तक 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 मैच जीतने में सफल रही है। इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रह गया था।

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 1

2012 से मुंबई को नहीं मिली है जीत

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने होम ग्राउंड यानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर भारी रही है। राजस्थान और मुंबई के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। इन सात मुकाबले में से पांच में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है। जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ दो मैच में ही जीत दर्ज कर सकी है। मुंबई इंडियंस को इस मैदान पर आखिरी बार साल 2012 में जीत मिली थी।

गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगी नजर

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। ऐसे में आज का यह मुकाबला गेंदबाजों के लिहाज से अहम साबित हो सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट से विकेट की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं जसप्रीत बुमराह राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+