Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 28 Jan: आज के मैच का टॉस कब होगा - भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 28 Jan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया बुधवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में उतरेगी। इस मैच में भारतीय टीम का उद्देश्य क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाना होगा, वहीं न्यूजीलैंड अपनी पहली जीत की तलाश में संघर्ष करेगा।
पिच से किसे मिलेगा फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 28 Jan)
विशाखापट्टनम का ACA-VDCA स्टेडियम पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल रहा है। यहां की पिच को बल्लेबाजी का स्वर्ग माना जाता है, जहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 400 से अधिक रन बने थे, जो यहां की बल्लेबाजी क्षमता को बताता है।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच की गति थोड़ी कम हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की संभावना है। हालांकि, छोटी बाउंड्री और सपाट पिच को देखते हुए गेंदबाजों के लिए यहां रन रोकना एक बड़ी चुनौती होगी। मैच के दिन विशाखापट्टनम का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम तक गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
इतने बजे होगा टॉस
मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन और रात के दौरान हल्के धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जो फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारतीय समयनुसार यह मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे किया जाएगा।
फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना है। सूर्या ने पिछले दो मैचों में 80 और 57 रनों की पारियां खेलकर अपनी लय हासिल कर ली है, जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए शुभ संकेत है। तिलक वर्मा की चोट के बाद ईशान किशन ने नंबर 3 पर अपनी उपयोगिता साबित की है। हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।
श्रेयस अय्यर बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सैमसन के लिए यह मैच खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है। यदि सैमसन असफल रहते हैं, तो वर्ल्ड कप के दौरान भारत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी और नंबर 3 पर अय्यर के विकल्प पर विचार कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications