Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 27 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs मुंबई
SRH vs MI Toss Kaun Jeeta: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों को ही आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं हैदराबाद की टीम केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी।
पहली जीत की तलाश
इस सीजन आईपीएल में दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रही है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले मुकाबले मेंअपना कमाल नहीं दिखा सके थे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की टीम वह गलती दोहराने नहीं चाहेगी।

क्लासेन पर रहेगी नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने में हेनरिक क्लासेन कामयाब रहे थे। हेनरिक क्लासेन ने एक समय सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत लगभग दिल ही दी थी। लेकिन आखिरी ओवर में क्लासेन अनलकी रहे उनके आउट होने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को चार रनों से हार गई।
ईशान किशन को बनाने होंगे रन
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी नजर रहने वाली है। ईशान किशन पहले मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या को गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे थे।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मुकाबले को फैंस जियो सिनेमा एप पर लाइव फ्री में देख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स जियो सिनेमा एप के जरिए मुंबई हैदराबाद मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर आईपीएल 2024 का प्रसारण किया जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, क्वेना मफाका
।












Click it and Unblock the Notifications