RR vs MI: राजस्थान बनाम मुंबई का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RR vs MI Head to Head Record: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में इस समय बादशाह बनी हुई है। नम्बर एक पर मौजूद रॉयल्स धीरे-धीरे प्लेऑफ़ की तरफ कदम बढ़ा रही है। मुंबई इंडियंस की मुश्किलें अभी जारी हैं।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अभी तक महज 3 मैचों में जीत दर्ज की है। प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई को अब कुछ मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अन्य टीमें मजबूती के साथ तालिका में बनी हुई हैं। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बेहतरीन रणनीति की आवश्यकता है।

rajasthan vs mumbai

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धाकड़ फॉर्म दर्शाई है। वह इस सीजन एक शतकीय पारी खेलने में सफल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर की फॉर्म बेहतरीन रही है। वह दो बार शतकीय पारियां खेलने में सफल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। उनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। 13 मैचों में रॉयल्स ने जीत हासिल की है। 1 मुकाबला अनिर्णीत रहा है।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस मैच में कौन जीतेगा

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अलग लेवल का रहा है। रॉयल्स वह पहली टीम है जिसने छह मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने तीन ही मैचों में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा गेंदबाजी में कमजोर है। राजस्थान का घरेलू मैदान है, इस वजह से यह मैच राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में जा सकता है।

मुंबई इंडियंस टीम

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जिया, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला , नमन धीर, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका

राजस्थान रॉयल्स टीम

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, केशव महाराज, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+