Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के एक बेहद अहम मैच में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने 153/7 का स्कोर बनाया है। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला और टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। अफ्रीका ने सुपर आठ के अंतिम मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली और अब सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है।
जब जिम्बाब्वे की टीम संकट में थी, तब कप्तान सिकंदर रजा ने जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने मात्र 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में रजा ने 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। उन्हें दूसरे छोर से क्लाइव मडांडे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने नाबाद 26 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। उन्होंने जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमनी और खतरनाक दिख रहे सिकंदर रजा का विकेट लिया। उनके अलावा एनरिक नॉर्टजे, लुंगी नगिडी, जॉर्ज लिंडे और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। एडन मार्करम 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद रिकल्टन 31 के निजी स्कोर पर चलते बने। पावरप्ले में अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन था।
साउथ अफ्रीकी टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके जमाए। डेविड मिलर के बल्ले से 16 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली।
ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने मिलकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। स्टब्स ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 21 रन बनाए। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 30 रन की पारी खेली और अफ्रीका ने 18वें ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications