Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- जिम्बाब्वे vs आयरलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली। अब अंतिम मुकाबला निर्णायक हो गया है। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे से मिले 166 रनों का लक्ष्य 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। मरुमानी बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज मैधेवेरे भी 9 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

पिछले मैच में कर्टिस कैम्फर और जोश लिटल को मारने का प्रयास करने वाले कप्तान सिकन्दर रजा को दो मैचों के लिए आईसीसी ने बैन कर दिया। इस वजह से सीन विलियम्स को जिम्बाब्वे की कप्तानी थमाई गई। जिम्बाब्वे के लिए कामुनहुकुम्वे ने 39 रनों की पारी खेली। सीन विलियम्स 17 रन बनाकर आउट हुए।
रयाल बर्ल का बल्ला बोला और उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 38 रनों की धाकड़ पारी खेली। निचले क्रम से क्लाइव मदांडे ने 39 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 5 विकेट पर 165 रनों तक पहुँचाया। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए आयरलैंड ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग (10) का विकेट गंवा दिया। बैलबर्नी भी 8 रन बनाकर चलते बने। टकर नहीं टिके और 12 रन बनाकर चले गए। मुश्किल स्थिति में टीम को हैरी टेक्टर ने संभाला। उन्होंने 38 गेंद में 48 रनों की पारी खेली। कर्टिस कैम्फर ने भी 37 रन जड़े।
मार्क अडायर ने 19 रनों का उपयोगी योगदान दिया और जॉर्ज डॉकरेल ने 10 गेंद में नाबाद 16 रन बनाते हुए टीम को 4 विकेट से मैच जिता दिया। आयरलैंड की टीम अंतिम ओवर में जीती। इसके साथ ही सीरीज 1-1 पर आ गई है। अंतिम मैच निर्णायक रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications