Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड

Aaj ka Match Kon Jeeta: वेस्टइंडीज ने पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराते हुए पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 132 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद जवाब में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर विंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जोस बटलर 11 और विल जैक्स 7 रन बनाकर आउट हो गए। साल्ट ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। उनके साथ लियाम लिविंगस्टोन भी क्रीज पर थे, वह 28 रन बनाकर आउट हो गए।

west indies vs england

इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। मोईन अली ने 23 रन बनाए। पूरी टीम बीसवें ओवर तक आते-आते 132 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर चली गई। विंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। आंद्रे रसेल और अकील हुसैन को 2-2 विकेट मिले। जेसन होल्डर के खाते में भी 2 विकेट आए।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने भी अपने ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग का विकेट गंवा दिया। वह 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। निकोलस पूरन 10 और जॉनसन चार्ल्स 27 रन बनाकर आउट हुए। कम लक्ष्य होने के कारण विकेट गिरने का असर वेस्टइंडीज की टीम पर नहीं पड़ा।

वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए और पारी को संभालकर रखा। वह 43 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर नाबाद आए और टीम को जीत दिला दी। मुकाबले में जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से कब्जा जमा लिया। इंग्लैंड के गेंदबाज रीस टॉपली और आदिल राशिद के खाते में 2-2 विकेट आए। शुरुआती दो मैचों में विंडीज ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अगले दोनों मुकाबले इंग्लैंड ने जीते और अंतिम मैच जीतकर वेस्टइंडीज ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+