SRH vs RR: 2 युवा गेंदबाजों ने 8 विकेट लेकर तोड़ी राजस्थान की कमर, हैदराबाद ने दर्ज की बड़ी जीत

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स को धमाकेदार अंदाज में हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही, जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 18 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 8 चौके और 6 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके साथ हेनरिख क्लासेन ने 40 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने तेज 28 रन बनाकर रनगति को बनाए रखा। इन बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते हैदराबाद का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

अंतिम ओवरों में सलिल अरोड़ा ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को विकेट मिले, लेकिन कुल मिलाकर गेंदबाजों पर दबाव साफ नजर आया। 216 रन का यह बड़ा स्कोर राजस्थान रॉयल्स के सामने एक कड़ी चुनौती बन गया।

हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को चलता किया, इसके बाद इसी ओवर की चौथी और छठी गेंद पर ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस भी आउट हो गए। इस तरह पहले ओवर में 3 विकेट गंवाकर रॉयल्स दबाव में आ गई। यहां मामला खत्म नहीं हुआ, दो विकेट और गिरकर स्कोर 5 विकेट पर 9 रन हो गया।

इसके बाद रवीन्द्र जडेजा और ड़ोनोवन फरेरा ने मिलकर पारी को संभाल लिया और जल्दी आउट नहीं होने दिया। दोनों ने जमकर बैटिंग करते हुए छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी। हालांकि रन गति धीमी ही थी। फरेरा ने फिफ्टी जमाई। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए। अंत में राजस्थान 159 पर सिमट गई और इस सीजन पहली हार का सामना किया, हैदराबाद ने 57 रनों से जीत हासिल की। प्रफुल हिंगे ने 4 विकेट झटके और 21 साल के शाकिब हुसैन ने भी 4 विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+