Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, ज़िम्बाब्वे vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला काफी सस्ते में समाप्त हो गया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ज़िम्बाब्वे की टीम इस मैच में बुरी तरह पिछड़ गई।
टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान ने ज़िम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद ज़िम्बाब्वे की टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। क्रैग इरविन 0 पर आउट हो गए। इसके बाद यह विकेट पतन लगातार चलता ही रहा। कोई इसे रोक नहीं पाया।

बेनेट ने ज़िम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम महज 82 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए कप्तान हसारंगा ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किये। मैथ्यूज और तीक्ष्णा को 2-2 विकेट मिले।
83 का लक्ष्य श्रीलंका के लिए ऊँट के मुंह में जीरे के समान था। निसंका और कुसल मेंडिस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद मेंडिस 27 गेंद में 33 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
निसंका ने टिककर बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को 1 विकेट पर 88 के स्कोर तक पहुंचाया। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने मुकाबले के साथ सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। यह करो या मरो वाला मैच था।
इससे पहले खेले गए दो टी20 मैच बेहद रोमांचक रहे थे। पहले मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। इसके बाद खेला गया दूसरा मुकाबला ज़िम्बाब्वे की टीम ने जीता था। ज़िम्बाब्वे की टीम ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की थी। ज़िम्बाब्वे को 20 रन की दरकार थी। इसके बाद मेहमान टीम ने जीत दर्ज की। अंतिम मैच करो या मरो वाला था। इसमें श्रीलंका ने धमाका कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications