Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली में मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका के ओपनर कुसल परेरा 4 रन बनाकर चलते बन। उनके बाद कुसल मेंडिस और निसंका ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। मेंडिस 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद निसंका भी 41 के निजी स्कोर पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

समरविक्रमा ने 41 रन बनाए लेकिन उनके आउट होने के बाद विवाद हुआ। मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया। वह अपने हेलमेट की स्ट्रेप टूटने के कारण दूसरा हेलमेट मंगवा रहे थे, शाकिब ने अपील कर दी और अम्पायर ने आउट दे दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी पहली घटना हुई।

विकेट पतन के बीच असलंका ने जमकर बैटिंग करते हुए शतक जमा दिया। वह 108 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर गए। श्रीलंका की टीम 179 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की टीम के लिए तंजीम हसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा शोरिफुल इस्लाम और शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजिद हसन 9 और लिटन दास 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से शाकिब अल हसन और नजमुल शान्तो ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों मिलकर स्कोर 200 के पार लेकर चले गए। शाकिब 82 रन बनाकर मैथ्यूज का शिकार बन गए। उनके जाते ही शान्तो भी शांत हो गए और 90 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर आउट हो गए।

बाद नियमित अंतराल में कुछ विकेट गिरे लेकिन अंततः बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 282 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मधुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने में सफल रहे। तीक्ष्णा और धनंजय डी सिल्वा 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+