Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 April: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। गिल का बल्ला चला, हालांकि वह शतक नहीं बना पाए लेकिन गुजरात को 209 रनों तक पहुँचाने में उनकी पारी अहम रहीबाद में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की भागीदारी की।

इस बीच सुदर्शन 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन गिल अपनी जगह जमे रहे। उनको जोस बटलर का साथ मिला। दोनों ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की भागीदारी की। गिल के पास शतक जड़ने का मौका था लेकिन वह 5 चौकों और 4 छक्कों से 50 गेंदों में 84 रन बना आउट हो गए।
बटलर भी क्रीज पर थे और उन्होंने अंत में अपनी फिफ्टी पूरी करते हुए टीम को 200 पार पहुंचा दिया। बटलर ने 26 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 209 रनों तक पहुंच गया। राजस्थान रॉयल्स के लिए माहीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी नामक प्लेयर ने इतिहास रच दिया। 14 साल के इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद शतक जड़ने की तरफ रुख किया और तबाही मचा दी। करीम जनत के एक ओवर में 30 रन जड़े।
वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल का दूसरा सबसे तेज सैकड़ा जमाने का रिकॉर्ड बना दिया। गेल ने 30 गेंदों में शतक जमाया था। वैभव ने 38 गेंदों में 11 छक्कों और 7 चौकों से 101 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 166 रनों की भागीदारी की। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
जायसवाल ने एक छोर संभालकर रखा और फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर खड़े होकर रन बनाते चले गए, रॉयल्स ने 15 ओवरों में 199 का स्कोर हासिल कर लिया। वह 40 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबद लौटे, रियान पराग ने नाबाद 32 रन बनाए और राजस्थान ने 16वें ओवर में 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications