Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 Feb: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला कम स्कोर वाला रहा। आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रही।
गुजरात ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद आरसीबी की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आईं एलिस पेरी बिना बिना खाता खोले आउट होकर चलती बनीं।

कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। राघवी बिष्ट और कनिका आहूजा ने क्रमशः 22 और 33 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में जॉर्जिया वैरहेम ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली आरसीबी की अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहीं और स्कोर 7 विकेट पर 125 तक पहुँच पाया। गुजरात के लिए डिंएंड्रा डोटिन और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की ओपनर बल्लेबाज हेमलता 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके अलावा बेथ मुनी के बल्ले से भी महज 17 रनों की पारी आई। हरलीन देओल 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।
बाद में एश्ले गार्डनर और फ़ोबे लिचफील्ड ने मोर्चा संभाल लिया। गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 31 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए। लीचफील्ड के बल्ले से 30 रनों की नाबाद पारी आई और गुजरात ने 17वें ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉर्जिया और रेणुका सिंह 2-2 विकेट अपने नाम किये। आरसीबी की स्थिति अब खराब लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications