Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 April: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs चेन्नई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में धमाका देखने को मिला। पहले खेलते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 219 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में खेलते हुए चेन्नई मैच हार गई।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा से उम्मीदें थीं लेकिन इन दोनों ने भी निराश किया। ये क्रमशः 4 और 9 रन बनाकर आउट हो गए। विकेट पतन के बाद प्रियांश आर्य क्रीज पर खड़े होकर रन बनाते चले गए। इस बीच मैक्सवेल 1 रन बना चलते बने। पंजाब ने अपने 5 विकेट गंवा दिए।

प्रियांश आर्य ने अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद स्कोर और तेजी से आगे बढ़ा दिया। वह तूफानी अंदाज में रन रेट को बरकरार रखने में कामयाब रहे और 39 गेंदों में अपना पहला शतक जमा दिया। वह आईपीएल में सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले टॉप 5 नामों में शामिल हो गए। उन्होंने 9 छक्कों और 7 चौकों से 42 गेंदों में कुल 103 रनों की पारी खेली।

अंत में शशांक सिंह और मार्को यानसेन ने तबाही मचाने वाला अंदाज दर्शाया। शशांक ने 36 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन की पारी खेली। यानसेन के बल्ले से 19 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी आई और पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 219 रनों तक पहुंच गया। चेन्नई के लिए अश्विन और खलील अहमद ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने मिलकर धमाकेदार 61 रनों की भागीदारी की। इस बीच रविन्द्र 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 1 रन बना चलते बने। यहाँ से शिवम दुबे और कॉनवे ने बेहतरीन भागीदारी कर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। दुबे 42 रन बना चलते बने लेकिन कॉनवे फिफ्टी जड़कर खड़े रहे। धोनी बैटिंग करने आए। अंतिम 3 ओवर में चेन्नई को 59 रन की दरकार थी।

कॉनवे को 69 रन रिटायर्ड आउट कर दिया गया और बाद में धोनी के बल्ले से कुछ धांसू शॉट आए, 3 छक्कों की मदद से वह 12 गेंद में 27 रन बना आउट हो गए, अंतिम 5 गेंदों में चेन्नई को 28 रनों की दरकार थी। अंततः चेन्नई 5 विकेट पर 201 तक पहुंच पाई और पंजाब ने 18 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+