Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ऑकलैंड में पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 8 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम 180 पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ और कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले आउट हो गए। फिन एलन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गदर मचाया लेकिन ज्यादा देर नहीं टिके। वह 15 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए।

विलियमसन और डैरिल मिचेल के बीच एक बेहतरीन साझेदारी हुई। दोनों स्कोर 100 के पार ले गए। इस दौरान विलियमसन 42 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए। डैरिल मिचेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में ही जोरदार अर्धशतक जमा दिया। वह 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए।
ग्लेन फिलिप्स ने 1 गेंद में 19 और चैपमैन ने 11 गेंद में 26 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 226 रनों तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले लेकिन उनकी जमकर कुटाई भी हुई, उन्होंने 46 रन खर्चे। डेब्यू करने वाले अब्बास अफरीदी को 3 विकेट मिले। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने ससैम अयूब का विकेट गंवाया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रिजवान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 14 गेंद में 25 रन बनाए। बबार आज़म भी टिके रहे और तूफानी फिफ्टी जड़ टीम को जीत की तरफ लेकर गए।
इस बीच इफ्तिखार 24 पर आउट हुए और कुछ अन्य विकेट भी गिर गए। पाकिस्तान की अंतिम उम्मीद बाबर आज़म ही थे। वह 35 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए। अंततः पाक टीम 180 के स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। कीवी टीम के लिए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications