Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड 4th T20

Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 158 रन बनाए, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। यह फैसला सही साबित हो गया। पाक ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब टिक नहीं पाए। वह महज 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद रिजवान और बाबर क्रीज पर टिके।

aaj ka match kon jeeta

दूसरे विकेट के लिए बाबर और रिजवान के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच बाबर आज़म 19 और फखर जमान 9 रन बनाकर आउट हो गए। रिजवान अर्धशतक जड़कर खड़े रहे। दूसरी तरफ से साहिबजादा फरहान 1 रन पर आउट हो गए। इफ्तिखार का बल्ला भी नहीं चला, वह 10 रन बनाकर चलते बने।

रिजवान ने एक छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। निचले क्रम से मोहम्मद नवाज ने अंत में तूफानी बैटिंग की। नवाज ने 9 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए और रिजवान ने 63 गेंद में नाबाद 90 रन बनाकर टीम को 5 विकेट पर 158 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कीवी टीम के लिए हेनरी और फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत रही। मेजबान टीम ने ओपनर फिन एलन का विकेट गंवा दिया। वह 8 और टिम साइफर्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों शाहीन अफरीदी का शिकार बने। बाद में विन यंग को भी अफरीदी ने आउट कर दिया। स्कोर 3 विकेट पर 20 रन हो गया।

यहाँ से डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों ने अपने अर्धशतक भी पूरे कर दिए। मिचेल ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाए। फिलिप्स ने 50 गेंद में नाबाद 70 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+