Aaj ka Match Kon Jeeta: बाबर ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के मैच में आज कौन जीता?

Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड की टीम ने घरेलू टी20 सीरीज में पाकिस्तानी टीम को पछाड़ दिया। डुनेडिन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए कीवी टीम ने धमाका कर दिया। पांच मैचों की सीरीज में अब दो मैच बचे हैं। कीवी टीम ने पहले ही 3 मैच जीतकर सीरीज सील कर दी।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और यहीं एक बड़ी गलती हो गई। हालंकि कॉनवे 7 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में फिन एलन नाम का तूफ़ान देखने को मिला, उन्होंने चौके और छक्कों की झड़ी लगाकर पाकिस्तान को खूब धोया।

babar azam

डैरिल मिचेल 8 रन बनाकर आउट हो गए। एलन ने लगातार तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सैकड़ा जमा दिया। उनके बल्ले से 62 गेंदों में 137 रनों की पारी आई। फिन एलन ने 5 चौके लगाए लेकिन 16 छक्के उनके बल्ले से आये और दर्शकों ने जमकर आनन्द उठाया।

कीवी टीम ने 7 विकेट पर 224 रनों का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाते हुए पाकिस्तान की हालत पतली कर दी। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। कप्तान अफरीदी ने 1 विकेट झटका। उनके अलावा जमान खान, मोहम्मद नवाज और वसीम जूनियर को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए पाक की खराब शुरुआत रही। सैम अयूब ने 10 और रिजवान ने 24 रन बनाए। हर बार की तरह इस बार भी बाबर आज़म क्रीज पर टिके। फखर जमान 19 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आज़म ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 37 गेंद में 58 रन बनाए।

निचले क्रम से मोहम्मद नवाब ने 28 रन बनाए और पाकिस्तान की टीम 179 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट होकर सीरीज हार गई। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट झटके। हेनरी, फर्ग्युसन, सैंटनर और सोढ़ी को 1-1 विकेट हासिल हुआ। कीवी टीम के पास अब 3-0 की विजयी बढ़त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+