Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 March: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज

Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेले गए मुकाबले में अमेलिया केर की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। वह 5 विकेट हासिल करने में सफल रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 9 विकेट पर 150 का स्कोर खड़ा किया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद यूपी की ओपनरों ने तबाही वाले मोड में बल्लेबाजी की और धमाल मचा दिया। ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रनों की बेहतरीन भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

इस बीच हैरिस 28 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गईं। जॉर्जिया ने तूफानी बैटिंग जारी रखी लेकिन किरन नावगिरे बिना खाता खोले आउट होकर चलती बनीं। उधर जॉर्जिया भी अपना अर्धशतक जड़ने के बाद 55 के निजी स्कोर पर लौट गईं।

यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन 27 के निजी स्कोर पर उनको अमेलिया केर ने आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद अन्य बल्लेबाजों के रन नहीं आए। वृंदा दिनेश ने 10 और सोफी एक्लेस्टोन ने 16 रनों की पारी खेली।

यूपी ने 9 विकेट पर 150 रनों का स्कोर हासिल किया। अमेलिया केर ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए यूपी के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने 38 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा हैली मैथ्यूज को भी 2 विकेट हासिल हुए।

जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने धमाल मचा दिया। हैली मैथ्यूज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमाई और 46 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं। नताली सीवर के बल्ले से 37 रनों की पारी देखने को मिली। हरमनप्रीत फ्लॉप रहीं और 4 के स्कोर पर चली गईं। अमनजोत ने नाबाद 12 और यास्तिका भाटिया ने नाबाद 10 रन बनाकर काम कर दिया और मुंबई ने 4 विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+