Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- जिम्बाब्वे vs केन्या
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने केन्या को हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने एक अहम मुकाबले में केन्या को 110 रनों से मात दे दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने केन्या के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। जिसे हासिल करने में केन्या की टीम नाकाम रही और 110 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। इतनी बड़ी जीत के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।
सिकंदर रजा ने खेली कप्तानी पारी: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर से टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने में सफल रहे। सिकंदर रजा के बल्ले से महज 48 गेंदों में 82 रन निकले। इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और एक चौका लगाया। सिकंदर राजा के अलावा सीन विलियम्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की सीन निवियम्स ने 26 गेंद में 60 रनों की पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाया।

जिम्बाब्वे को मिली बड़ी जीत: सिकंदर राजा और सीन विलियम्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 217 रन बनाने में सफल रही। केन्या की तरफ से शेम नगोचे ने सबसे अधिक दो विकेट अपने नाम किए। जबकि ने फ्रांसिस मुटुआ ने एक विकेट झटकाके में कामयाबी हासिल की। 218 रनों का पीछा करने उतरी केन्या की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। केन्या को इस मैच में 110 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
केन्या की प्लेइंग इलेवन: सचिन भुडिया, कोलिन्स ओबुया, इरफ़ान करीम (विकेटकीपर), पुष्कर शर्मा, शेम नगोचे, सुखदीप सिंह, नेल्सन ओधिआम्बो, लुकास ओलुओच (कप्तान), फ्रांसिस मुटुआ, जेरार्ड मवेंडवा, व्रज पटेल।
जिम्बाब्वेत की प्लेइंग इलेवन: दिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), कार्ल मुंबा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।












Click it and Unblock the Notifications