Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। कम स्कोर के बाद भी ज़िम्बाब्वे ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज इनोसेंट कैया बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद बेहतरीन बैटिंग कर रहे ब्रायन बेनेट भी आउट हुए। वह 22 के निजी स्कोर पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

मैधेवेरे ने टिकने का प्रयास किया लेकिन उनको 21 के स्कोर पर रवि बिश्नोई ने चलता किया। सिकन्दर रजा भी अच्छी शुरुआत करने के बाद 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए। जोनाथन कैम्पबेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। डियोन मेयर्स के बल्ले से 23 रन आए।

एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे लेकिन निचले क्रम से विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइव मदंडे ने 29 रनों की नाबाद पारी खेल जिम्बाब्वे को 100 के पार पहुंचा दिया। इस तरह जिम्बाब्वे की पारी 9 विकेट पर 115 के कुल स्कोर पर समाप्त हुई। रवि बिश्नोई ने धांसू गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की भी शुरुआत खराब रही। डेब्यू कर रहे ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले चलते बने। उनके बाद रुतुराज गायकवाड़ 7 और रियान पराग 2 रन बनाकर आउट हुए और रिंकू सिंह ने भी निराश किया। वह खाता खोले बिना चलते बने। जुरेल 7 पर आउट हो गए। धीमी पिच पर गिल टिके थे लेकिन उनको रजा ने 31 परबोल्ड पर भारत की कमर तोड़ दी।

आवेश खान ने कुछ अच्छे शॉट जड़कर 16 रन बनाए, बाद में वॉशिंगटन सुंदर मैच को करीब लेकर गए। अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी और एक ही विकेट बचा था। सुंदर ये रन नहीं बना पाए और भारत की टीम 102 पर सिमट गई। सुंदर 27 रन बनाए। भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरी हार है। चतारा और रजा ने 3-3 विकेट झटके। पांच मैचों की सीरीज में अब मेजबान टीम आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+