Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार का बदला भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में ले लिया। हरारे में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने मेजबानों को बुरी तरह हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी पर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट होकर चलते बने। वह सिर्फ 2 ही रन बना पाए। इस समय टीम इंडिया का कुल स्कोर 10 रन था। यहाँ से तूफ़ान देखने को मिला और रनों की बारिश हुई।

indvs zim

रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने मिलकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। अभिषेक शर्मा ने तेजी से बैटिंग करते हुए पहले अपनी फिफ्टी पूरी की और बाद में सैकड़ा जमा दिया। वह अपने दूसरे ही मैच में शतक जमाने में सफल रहे। उनका शतक 46 गेंदों में आया।

अभिषेक शर्मा 47 गेंद में 100 रन बनाकर आउट हुए लेकिन दूसरे विकेट के लिए उन्होंने गायकवाड़ के साथ शतकीय भागीदारी के। उनके बल्ले से 8 छक्के और 7 धांसू चौके आए। उनके बाद रुतुराज गायकवाड़ की धार तेज हो गई और उनके बल्ले से तूफ़ान आया। वह फिफ्टी जड़कर खेलते रहे।

गायकवाड़ और रिंकू ने मिलकर स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। गायकवाड़ ने 47 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। रिंकू ने 5 छक्कों और 2 चौकों से 22 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर इन दोनों ने 2 विकेट पर 234 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज इनोसेंट कैया महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बेनेट ने कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन वह भी 9 गेंद में 23 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से कुछ और विकेट गिरे और स्थिति खराब होती चली गई। ज़िम्बाब्वे ने अपने 7 विकेट 76 रनों पर गंवा दिए।

इसके बाद जोंगवे ने 33 रन बनाए लेकिन टीम उन्नीसवें ओवर में 134 रनों पर आउट हो गई और भारत ने 100 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकेश कुमार और आवेश खान को 3-3 विकेट मिले। रवि बिश्नोई ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+