Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta:भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और टीम इंडिया को 165 पर आउट कर मैच जीत लिया। कीवी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत मिली। डेवोन कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने शानदार पारी खेली। सिफर्ट ने 36 गेंदों पर 62 रन बनाए और 7 चौके व 3 छक्के लगाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत टीम ने पावरप्ले में मजबूत आधार तैयार कर लिया।

मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदों पर 24 रन जोड़े। हालांकि रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन रन गति बनी रही। अंत के ओवरों में डेरिल मिचेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और टीम को 200 के पार पहुंचाया। कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी 6 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। बावजूद इसके भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर से नहीं रोक सके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। धांसू फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर गोल्डन डक पर वापस चले गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद सैमसन एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। वह अच्छी शुरुआत के बाद 15 गेंदों में 24 रन बना चलते बने। उनके बाद हार्दिक पांड्या भी 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए और टीम इंडिया की हालत खराब हो गई।
रिंकू सिंह क्रीज पर टिके थे और जीत की उम्मीद भी जगाई लेकिन वह 39 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इस बीच शिवम दुबे का तूफानी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 15 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। भारत के लिए यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
धांसू बैटिंग कर रहे दुबे 23 गेंदों में 65 रन बनाकर रन आउट हो गए और कीवी टीम को वापसी का मौका मिल गया। दुबे ने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके जड़े। इसके बाद भारतीय टीम 19वें ओवर तक 165 रन बना आउट हो गई और कीवी टीम ने सीरीज में अपना पहला मैच जीत लिया। कीवी टीम के लिए सैंटनर ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications