Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में रनों की बारिश देखने को मिली। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने धमाल कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक धाकड़ शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। बेन डकेट और फिल साल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए तूफानी अर्धशतकीय भागीदारी की। इस भागीदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ दिया। उन्होंने साल्ट को 26 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया।

aaj ka match kon jeeta

बेन डकेट ने तेज बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 56 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इंग्लिश टीम का बैटिंग क्रम जो रूट ने संभाल लिया। रूट ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और फिफ्टी जमाने में सफल रहे। वह 72 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाकर आउट हुए।

अंतिम ओवरों में आतिशी बैटिंग का जिम्मा लिविंगस्टोन के कंधों पर था और उन्होंने इसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए और इंग्लिश टीम एक गेंद शेष रहते 304 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। जडेजा ने भारत के लिए 3 विकेट झटके।

रोहित की धाकड़ बैटिंग (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा ने गदर मचा दिया। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर धांसू बैटिंग का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने छक्कों की बारिश कर दी और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

भारतीय कप्तान का सैकड़ा (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

रोहित फिफ्टी के बाद भी नहीं रुके और लगातार रन बनाते चले गए। उधर गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली लेकिन 60 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रोहित शर्मा लगातार तेज बैटिंग करते हुए 76 गेंदों में सैकड़ा पूरा करने में सफल रहे। वह 90 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के आए।

कोहली 5 के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस बार भी अच्छी बैटिंग करते हुए 44 रनों की पारी खेली। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या फ्लॉप हो गए। दोनों ने 10-10 रन बनाए। इस दौरान अक्षर पटेल क्रीज पर टिके रहे। पटेल ने नाबाद 41 और जडेजा ने नाबाद 11 रन बनाकर भारत को 45वें ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 2-0 से सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ली और लगातार सातवीं बार एकदिवसीय सीरीज जीत ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+