Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश कानपुर टेस्ट
Aaj Ka Match Kon Jeeta: कानपुर में बारिश से बाधित दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अंतिम दिन धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पराजित कर दिया। अंतिम दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
अंतिम दिन के खेल में बांग्लादेशी टीम 26/2 के स्कोर से आगे खेलने के लिए मैदान पर उतरी लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई। भारतीय टीम को अश्विन ने आज की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

बांग्लादेश के लिए शदमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम के बल्ले से भी 37 रनों की पारी देखने को मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 146 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए बुमराह और जडेजा को 3-3 विकेट मिले। टीम इंडिया को 95 रनों का लक्ष्य मिला।
जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित सस्ते में आउट हो गए। वह 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद शुभमन गिल का बल्ला भी खामोश रहा। वह भी 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
यहाँ से जायसवाल और कोहली ने मिलकर एक तेज अर्धशतकीय भागीदारी के जायसवाल जीत के करीब आने के बाद आउट हो गए। वह फिफ्टी जड़कर 51 के निजी स्कोर पर आउट हुए। कोहली ने नाबाद 29 और पंत ने नाबाद 4 रन बनाए। भारत ने 3 विकेट पर 98 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
बारिश के कारण तीन दिनों तक मैच प्रभावित हुआ था। चौथे दिन बांग्लादेश को 233 पर आउट कर भारत ने 9 विकेट पर 285 के स्कोर पर पारी घोषित की और बांग्लादेश को वापस खेलने के लिए बुलाया था। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना काम करते हुए पांचवें दिन के दूसरे सेशन में टीम को मैच जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications