Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टेस्ट मैच में हार का बदला वनडे में लिया। पहले एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 285 रन बनाए।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह गलत साबित हुआ और भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। ऋचा घोष ने कुछ बेहतरीन शॉट जड़े लेकिन वह भी 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 रन बनाकर चलती बनीं और टीम परेशानी में थी।

हालांकि यास्तिका भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। उनके बाद रोड्रिग्स क्रीज पर टिकीं और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। वह 77 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में पूजा वस्त्राकर का आक्रामक रूप देखने को मिला।
पूजा वस्त्राकर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई की। वह 46 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाने में सफल रहीं। टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 282 रनों का अच्छा स्कोर हासिल किया ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और वॉरेहम ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की भी खराब शुरुआत रही। एलिसा हिली बिना रन बनाए आउट हुईं। यहाँ से लिचफील्ड और एलिस पेरी के बीच एक बड़ी भागीदारी देखने को मिली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। पेरी ने 75 रन बनाए।
फ़ोबे लिचफील्ड ने 78 रन जड़े। उनके बाद बेच मुनी और ताहलिया मैक्ग्रा ने क्रीज पर रहकर रन जड़े। ताहलिया ने टेस्ट मैच में भी अच्छी पारियां खेली थी। वह इस मैच में नाबाद 68 रन बनाने में सफल रहीं। मुनी के बल्ले से 42 रन आए और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 285 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications