Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ब्रिस्बेन में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में मौसम ने एक बार फिर बाधा डाल दी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शुरू से ही तेज़ शुरुआत करते हुए कंगारू गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने मिलकर मात्र 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन जोड़ दिए। बारिश के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया और टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
शुभमन गिल बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल थे। उनके साथ ओपनिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने भी 13 गेंदों पर 23 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। दोनों ने पावरप्ले में रन रेट 10 से ऊपर बनाए रखा और भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि जैसे ही भारतीय टीम लय में दिख रही थी, तभी मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। पहले आसमान में तेज़ बिजली चमकी और सुरक्षा कारणों से अंपायरों ने मैच रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद बारिश भी शुरू हो गई, जिसके बाद मैदान को पूरी तरह कवर कर दिया गया। उस समय भारत का स्कोर 52 बिना किसी नुकसान के था और रन रेट 10.76 बना हुआ था।
भारत इस सीरीज़ में पहले ही 3-1 की बढ़त हासिल कर चुका था, इसलिए मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, तो टीम इंडिया ने सीरीज़ अपने नाम कर ली। खेल दोबारा शुरू होने की उम्मीद मौसम पर निर्भर थी, लेकिन गाबा में तेज़ बारिश के चलते देरी लंबी खिंच गई और अंत में मुकाबला रद्द कर देना पड़ा।
सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। इसके बाद दो मैचों में लगातार जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी, जो आज काम आई।












Click it and Unblock the Notifications