Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच काफी रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर चौके से टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल ने नाबाद शतक जड़ा। भारत से मिले 223 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी बिना खाता खोले चलते बने। यहाँ से टीम को संभालने का जिम्मा सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ का था।

aaj ka match kon jeeta

गायकवाड़ और सूर्यकुमार ने अच्छी बैटिंग की। सूर्या तेज रहे और 29 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि ऋतुराज की बैटिंग पर इसका असर नहीं पड़ा और फिफ्टी जड़ने के बाद वह और तेज हो गए। उनके साथ तिलक वर्मा भी क्रीज पर टिके।

गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और अंतिम ओवर में मैक्सवेल को निशाने पर लिया। मैक्सवेल के अंतिम ओवर में 3 छक्के और 2 चौके आए। कुल 30 रन अंतिम ओवर में बने। छक्के से ऋतुराज ने शतक पूरा किया। वह 57 गेंदों में 13 चौके और 7 छक्कों से नाबाद 123 रन बनाकर लौटे। टीम तिलक वर्मा 31 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 222 रन रहा।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत रही। ट्रेविस हेड और हार्डी ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की। पांचवें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने पचास रन पूरे किये लेकिन इससे पहले हार्डी को अर्शदीप ने 16 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके बाद ट्रेविस हेड को आवेश खान ने 35 के निजी स्कोर पर आउट किया। इंग्लिस 10 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने।

मैक्सवेल और स्टोइनिस ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच स्टोइनिस को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया, वह 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद टिम डेविड गोल्डन डक पर रवि बिश्नोई का शिकार बने। मैक्सवेल ने एक छोर से रन जड़ते हुए हार नहीं मानी।

मैक्सवेल ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को मैच में जीत दिला दी। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 47 गेंद में शतक पूरा करने में सफल रहे। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन की दरकार थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 दिए और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 225 रन बनाकर मैच जीता। मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन बनाए। वेड ने नाबाद 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अब भी सीरीज में 1-2 से पीछे है। मैक्सवेल ने 8 चौके और 8 छक्के जमाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+