Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान तीसरा टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया आज का मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में अफगान टीम ने 16 रन बनाए, भारत ने भी 5 गेंद में 15 रन बनाए और अंतिम गेंद पर एक ही रन आया और फिर मैच टाई हुआ, दूसरी बार मैच सुपर ओवर में गया।
दूसरे सुपर ओवर में भारत की टीम आउट हो गई, रिंकू बिना खाता खोले आउट हुए और रोहित रन आउट हो गए, इस तरह भारत की पारी 11 रन पर समाप्त हुई। अफगानिस्तान की पारी में रवि बिश्नोई ने सुपर ओवर में पहली गेंद पर नबी को लॉन्गऑफ पर रिंकू से कैच कराया तीसरी गेंद पर गुरबाज को भी वहीँ रिंकू ने कैच किया और 1 रन पर मेहमान पारी समाप्त कर भारत ने डबल सुपर ओवर में मैच जीत लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद भारतीय टीम के विकेट लगातार गिरे। जायसवाल 4 और कोहली गोल्डन डक पर चलते बने। उनके बाद शिवम दुबे से उम्मीदें थीं लेकिन वह भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए, स्कोर 22/4 हो गया।
यहाँ से कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। आँखें जमने के बाद इन दोनों ने अपने शॉट खेले और अफगानी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी। रोहित फिफ्टी के बाद और ज्यादा तेज हो गये और शतक जड़कर माने। टी20 इंटरनेशनल में वह 5 शतक वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित ने 69 गेंद में 11 चौके और 8 छक्कों से नाबाद 121 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 6 छक्के और 2 चौकों से 39 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए। दोनों ने मिलकर अंतिम ओवर में 36 रन बनाते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट पर 212 तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। जादरान और गुरबाज ने रन बनाने का मौका नहीं जाने दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। 6 ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन था। दोनों लगातार रन बनाते चले गए। 10 ओवर में स्कोर 85 रन था। गुरबाज फिफ्टी जड़कर खतरनाक लग रहे लेकिन 50 के स्कोर पर उनको कुलदीप यादव ने आउट कर भागीदारी तोड़ दी। जादरान भी 50 रन के बाद सुंदर की गेंद पर स्टम्पिंग हो गए। अगली गेंद पर ओमरजई भी आउट होकर चले गए।
नबी ने आकर तबाही मचाने वाली बैटिंग की। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने 34 पर आवेश के हाथों कैच कराया। गुलबदीन ने तेजी से रन बनाए। इस बीच जनत रन आउट हो गए और नजीबुल्लाह को आवेश खान ने आउट कर दिया, अंतिम ओवर में अफगानिस्तान को 19 रन चाहिए थे। अंतिम गेंद पर 3 रन की दरकार थी लेकिन नैयब दो रन भाग गए, यहाँ मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने कुल 16 रन बनाए, भारत ने भी 16 ही रन बनाए।
दूसरे सुपर ओवर में रोहित और रिंकू खेलने आए और 11 रन पर भारत ने दोनों विकेट गंवा दिए। इसके बाद रवि बिश्नोई को सुपर ओवर में गेंदबाजी दी गई। बिश्नोई ने नबी और गुरबाज को लॉन्गऑफ़ पर रिंकू के हाथों कैच कराते हुए इतिहास रच दिया। टी20 इंटरनेशनल में यह पहला सुपर ओवर था। इसमें भारत की ऐतिहासिक जीत देखने को मिली। सीरीज भी भारत ने 3-0 से जीत ली।












Click it and Unblock the Notifications