Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान टी20

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में पहले टी20 के रूप में खेला गया। अफगानिस्तान ने भारत को 159 का लक्ष्य दिया, भारत ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में बढ़त दर्ज की। शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि अफगानिस्तान की तरफ से अच्छी शुरुआत देखने को मिली। इब्राहीम जादरान और गुरबाज ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों थोड़े धीमे रहे।

aaj ka match kon jeeta

गुरबाज 23 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। उनके बाद जादरान 25 के निजी स्कोर पर शिवम दुबे का शिकार बन गए। कुछ ही देर में अक्षर पटेल ने रहमत शाह को 3 रन के स्कोर पर आउट किया। इससे अफगानी टीम दबाव में आ गई लेकिन नबी ने मामला संभाल लिया।

नबी और ओमरजई के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच ओमरजई को मुकेश कुमार ने 29 पर आउट कर दिया। नबी तूफानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 42 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर आउट हुए। अंतिम ओवर में नजीबुल्लाह जादरान ने अर्शदीप को 3 चौके मारकर अफगानिस्तान को 5 विकेट पर 158 तक पहुंचा दिया। नजीब 11 गेंद में 19 और करीम जनत 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही, रोहित शर्मा असमंजस की स्थिति से रन आउट हो गए और खाता नहीं खोल सके। गिल ने अपने तेवर दिखाए और तूफानी बैटिंग की लेकिन मुजीब की गेंद पर वह स्टम्पिंग हो गए। गिल 12 गेंद में 23 पर आउट हो गए।

तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की। इस दौरान तिलक वर्मा आउट हो गए, वह 22 गेंद में 26 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। दुबे और जितेश शर्मा ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। जितेश 20 गेंद में 31 रन बनाकर चलते बने, उनको मुजीब ने आउट किया। दुबे ने धाकड़ बैटिंग की और 38 गेंद में फिफ्टी जमा दी। दुबे ने 40 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों से नाबाद 60 रन बनाए, रिंकू सिंह ने नाबा 16 रन बनाए और टीम इंडिया ने अठारहवें ओवर में 6 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+