Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 April: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs राजस्थान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 188 रनों का अच्छा स्कोर हासिल किया। बाद में यही स्कोर रॉयल्स ने बनाया और मैच सुपर ओवर में गया।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पिछले मैच में तहलका मचाने वाले करुण नायर दुर्भाग्यशाली रहे, वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

अभिषेक पोरेल ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बेहतरीन बैटिंग की। उनका साथ केएल राहुल ने दिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। केएल राहुल निडर होकर खेलते हुए आर्चर का शिकार बन गए। वह 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

पोरेल फिफ्टी के करीब जाकर आउट हो गए। वह 37 गेंदों का सामना करते हुए 49 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस बीच कप्तान अक्षर पटेल ने आकर तूफानी अंदाज में बैटिंग की और 14 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। बाद में स्टब्स ने कैमियो खेला।

स्टब्स ने 18 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ आशुतोष ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए और दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 188 रनों तक पहुंच गया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए रॉयल्स की धाकड़ शुरुआत रही। जायसवाल और सैमसन ने मिलकर तबाही मचा दी और पावरप्ले में ही 50 का आंकड़ा पार कर दिया। सैमसन छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनको शायद पसलियों में दर्द महसूस हुआ था। सैमसन ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। बाद में रियान पराग खेलने आए लेकिन 8 रन बना आउट हो गए। जायसवाल का बल्ला लगातार चलता रहा और वह 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।

जायसवाल फिफ्टी के बाद 51 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाद में नितीश राना ने मोर्चा संभालते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद राणा स्टार्क का शिकार बन गए और 28 गेंदों में 51 पर उनकी पारी समाप्त हुई। जुरेल और हेटमायर ने पारी आगे बढ़ाई और मैच अंतिम ओवर तक गया, जहाँ रॉयल्स को 9 रनों की दरकार थी। यहाँ स्टार्क ने धांसू ओवर किया और अंतिम गेंद पर रॉयल्स को दो रन चाहिए थे। जुरेल दो रन लेते समय रन आउट हो गए और मुकाबला टाई हो गया, यह इस सीजन का पहला टाई है।

सुपर ओवर में राजस्थान के लिए हेटमायर और रियान पराग बैटिंग करने के लिए आए, ओवर फिर से स्टार्क ने ही डाला, क्रीज के कोने से चौथी गेंद डालते समय ज्यादा बाहर निकले स्टार्क ने नो बॉल दी और पराग ने चौका मार दिया, इससे एक फ्री हिट मिली, हालांकि कीपर के हाथ में रन लेते हुए पराग नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद अगली गेंद पर दो रन लेते हुए जायसवाल रन आउट हो गए और राजस्थान की पारी 11 रनों पर समाप्त हो गई, दिल्ली को 12 का लक्ष्य मिला।

दिल्ली के लिए केएल राहुल और स्टब्स बल्लेबाजी करने के लिए आए, ओवर संदीप शर्मा ने किया। राहुल ने बाउंड्री मारी और चौथी गेंद पर स्टब्स ने छक्का जड़कर स्कोर 13 रन कर दिया और दिल्ली ने मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+