Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया जो अंतिम गेंद तक गया। ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए आरसीबी को जीत के करीब पहुँचाया लेकिन आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत के समय रन आउट हो गईं और दिल्ली ने 1 रन से मैच जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने 54 रन जोड़े। शेफाली 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गईं। यहाँ से आरसीबी की थोदिव आपसी हुई और लेनिंग भी 29 पर आउट हो गईं।

aaj ka match kon jeeta

जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी ने मिलकर आरसीबी की धुनाई कर डाली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की धांसू भागीदारी की। रोड्रिग्स ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की पारी खेली। कैप्सी ने 32 गेंद में 48 रनों की धाकड़ पारी खेली।

आरसीबी ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट करने के बाद एक बार फिर से वापसी की। दिल्ली को आरसीबी ने 5 विकेट पर 181 रनों के स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की। श्रेयांका पाटिल ने आरसीबी के लिए सबसे ज्याद 4 विकेट झटके। उनके अलावा शोभना को भी 1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। कप्तान स्मृति मंधाना 5 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद सोफी मोलिनेक्स और एलिस पेरी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों स्कोर 90 के पार लेकर गईं लेकिन दिल्ली ने वापसी कर ली। मोलिनेक्स 33 और पेरी 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

सोफी डिवाइन और ऋचा घोष ने तबाड़तोड़ बैटिंग कर स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन डिवाइन 26 रन बनाकर आउट हो गईं। ऋचा घोष मैच को अंतिम ओवर तक लेकर चली गईं लेकिन और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

अंतिम ओवर में आरसीबी को 17 रन की दरकार थी और ऋचा घोष ने 2 छक्के जड़े। अंतिम गेंद पर आरसीबी को 2 रन चाहिए थे लेकिन ऋचा रन आउट हो गईं और आरसीबी 1 रन से हार गईं। ऋचा ने 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+