Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई सुपर किंग्स vs आरसीबी

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी ने आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 6 विकेट पर 173 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 8 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के ओपनर फाफ डू प्लेसी ने गदर मचा दिया। दीपक चाहर की पिटाई करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। कोहली उनके साथ खड़े रहे। 4 ओवर में ही आरसीबी ने 37 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को गेंदबाजी करने के लिए लाया गया। रहमान ने इस ओवर में पहले फाफ डू प्लेसी को आउट किया। वह 23 गेंद में 8 चौकों से 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आए रजत पाटीदार बिना खाता खोले चलते बने। यहाँ से चेन्नई ने वापसी कर ली और मैक्सवेल को दीपक चाहर को बिना खाता खोले भेज दिया। पाटीदार और मैक्सवेल को धोनी ने कैच किया।

यहाँ से एक बार फिर से मुस्ताफिजुर रहमान को लाया गया। उन्होंने एक ओवर में ही कोहली और कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया। कोहली ने 21 रन बनाए, इससे पहले वह टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। ग्रीन ने 18 रन जमाए।

आरसीबी ने 78 पर अपने 5 विकेट गंवा दिए, इसके बाद कार्तिक और अनुज रावत ने तूफानी बैटिंग की और अंत तक खेल गए। कार्तिक ने 26 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों से नाबाद 38 रन बनाए। अनुज रावत ने 25 गेंद में 4 चौके और 3 छक्कों से 48 रन बनाए और आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 173 रन तक पहुंचा। चेन्नई के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने धांसू बैटिंग की। पहली बार खेल रहे रचिन रविन्द्र ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तेज बैटिंग की। गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए। रविन्द्र 15 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रहाणे भी 27 रन बनाकर चलते बने लेकिन रन भी तेजी से बन रहे थे।

जडेजा और शिवम दुबे ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा और टीम को 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी, जडेजा ने नाबाद 25 और दुबे ने नाबाद 34 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+