Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया v वेस्टइंडीज

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज की टीम 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 207 रन बना पाई।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विंडीज का यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ। जोस इंग्लिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 22 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श ने 29 रन की पारी खेली।

aaj ka match kon jeeta

ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने अपना पांचवां शतक जमा दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह रोहित शर्मा के बराबर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने 5 शतकीय पारियां खेली हैं। दोनों के अब 5-5 शतक हो गए हैं। मैक्सवेल ने 55 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए।

मार्कस स्टोइनिस ने 16 रन बनाए और अंत में टिम डेविड के बल्ले से 14 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी देखने को मिली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट झटका।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने ब्रेंडन किंग का विकेट गंवा दिया। वह 5 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 18 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप खाता खोले बगैर आउट हो गए। जॉनसं चार्ल्स ने कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन वह भी 24 रन बनाकर चलते बने।

रोमवैन पॉवेल ने विकेट पतन के बीच अच्छी बल्लेबाजी की और फिफ्टी जड़ी। पॉवेल 36 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाकर आउट हो गए। आंद्रे रसेल ने भी तूफानी बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 37 रन जड़े। निचले क्रम से जेसन होल्डर के भी 28 रन आए लेकिन इन रनों से कुछ नहीं हुआ। विंडीज ने 9 विकेट पर 207 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से विजयी बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+