Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज
Aaj Ka Match Kon Jeeta: घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना आसान कार्य नहीं होता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विंडीज को 83 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सफल साबित हुआ। कंगारू ओपनर फ्रेजर मैकगर्क 10 और इंग्लिस 9 रन बनाकर आउट हो गए। मामला यहां भी समाप्त नहीं हुआ। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।

कैमरन ग्रीन के बल्ले से कुछ रन देखने को मिले। वह 33 रन बनाकर आउट हो गए। लाबुशेन सेटल होने के बाद 26 पर चलते बने। मैथ्यू शॉर्ट ने अपनी जिम्मेदारी समझकर बल्लेबाजी की और 41 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम से एबोट ने हैरान करते हुए 69 रन ठोके।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विकेट पतन के बाद भी 9 विकेट पर 258 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्याद 3 विकेट झटके। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए विंडीज पारी भी पूरी तरह से बिखरने लगी। ओपनर अथान्जे 11 और जस्टिन ग्रीव्स 8 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा तीसरे नम्बर पर खेलने के लिए आए केजॉर्न ओटली भी 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। नियमित अंतराल पर यह विकेट पतन चलता ही रहा।
केसी कार्टी वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह 40 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। शाई होप ने 29 रन बनाए और वेस्टइंडीज की टीम 175 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट होकर मैच के साथ सीरीज हार गई। सीरीज में एक मुकाबला और बाकी है लेकिन दो मैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज कब्जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड और सीन एबोट ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications