Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 Feb: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs कनाडा

Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भले ही अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन अपने आखिरी ग्रुप मैच में उन्होंने वो कर दिखाया जो पहले नहीं हुआ था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कनाडा के खिलाफ खेलते हुए अफगानिस्तान ने पहली बार 200 रनों का जादुई आंकड़ा हासिल किया और कनाडा को पराजित कर दिया।

इस ऐतिहासिक स्कोर के सबसे बड़े हीरो रहे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान, जिन्होंने कनाडाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 56 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 शानदार चौके और 5 लंबे छक्के जड़े। हालांकि, वे अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप शतक से महज 5 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने अफगानिस्तान को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

aaj ka match kon jeeta

जादरान के अलावा सदिकुल्लाह अटल के बल्ले से भी 32 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। धाकड़ ओपनर बल्लेबाज गुरबाज के बल्ले से भी 30 रनों की पारी आई। कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने 3 विकेट झटके लेकिन वह महंगे साबित हुए और 52 रन दे गए।

जवाबी पारी में खेलते हुए कनाडा की शुरुआत खराब रही। पिछले मुकाबला में शतक जमाने वाले 19 साल के युवराज सामरा का बल्ला आज नहीं चल पाया। वह महज 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद नवनीत धालीवाल बिना खाता खोले आउट हुए और बाद में दिलप्रीत बाजवा 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

इसके बाद विकेट गिरने का यह सिलसिला चलता रहा। हर्ष ठाकेर ने 30 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन अन्य खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होकर चलते रहे। निचले क्रम से साद बिन जफर के बल्ले से 28 रनों की पारी देखने को मिली। कनाडा की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 118 रनों का स्कोर हासिल कर पाई और अफगानिस्तान ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+