Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs लखनऊ

Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 April: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को 4 रन से ऋषभ पंत की टीम ने अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजोंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जिसकी बदौलत लखनऊ ने केकेआर के सामने 239 का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में केकेआर 7 विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी।

मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 April)

मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी निभाई। 48 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाने वाले मिचेल मार्श अपना शतक पूरा करने से चूक गए। आंद्रे रसेल ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। हालांकि, इसके बाद निकोलस पूरन ने अपना दमखम दिखाते हुए कमाल की बल्लेबाजी की।

Aaj Ka Match 1

निकोलस पूरन का तूफान

मिचेल मार्श के बाद निकोलस पूरन ने भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा। निकोलस पूरन ने 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 36 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ ने 238 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं एडेन मार्करम ने 28 गेंद में 47 रनों का अहम योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्जके, हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+