Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 Mar: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 March: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। लंबे समय बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर आरसीबी के खिलाफ बेबस नजर आ रही हैं। 197 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके और हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए। बाद में टीम संभल नहीं पाई और लक्ष्य से काफी दूर हो गई और आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई को उनके घर में हरा दिया।
हेजलवुड ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट (Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 March)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके की कमर तोड़ने का काम किया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन आईपीएल में आरसीबी के लिए दीपक हुड्डा के रूप में पहला विकेट लिया। पावरप्ले के अंदर ही चेन्नई ने अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे।

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की शानदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने 197 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। पाटीदार की अर्धशतक पारी ने आरसीबी को एक मजबूत शुरुआत दी, जबकि डेविड ने अंतिम ओवर में अपने आक्रामक खेल से रन रेट को तेज किया। पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाकर अपनी टीम को 200 के करीब पहुंचाया, पटीदार ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल थे।
टिम डेविड ने भी किया कमाल
टिम डेविड की भी अहम भूमिका रही, उन्होंने मैच के अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आरसीबी को 196 रन तक पहुंचाने में मदद की। आखिरी ओवर डालने आए सैम करन पर लगातार तीन छक्के जड़कर टिम डेविड ने मैच को आरसीबी के पक्ष में करने का काम किया। दूसरे खिलाड़ियों की बात करें तो आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 32 रन, कोहली ने 31 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 27, जितेश शर्मा ने 12 और लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए।
चेन्नई का नहीं चला बल्लेबाजी क्रम
जवाब में खेलते हुए चेन्नई की खराब शुरुआत रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। रचिन रविन्द्र ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। अंत में धोनी के 16 गेंद में नाबाद 30 रन आए और जडेजा ने भी 25 रन बनाए लेकिन चेन्नई का स्कोर 8 विकेट पर 146 तन तक पहुंचा। आरसीबी ने 50 रन से मैच अपने नाम कर लिया। हेजलवुड ने आरसीबी के लिए 3 विकेट झटके।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथेशा पथिराना, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications