Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 Sept: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 Sept: क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। गुरुवार को दुबई में खेले गए 'करो या मरो' के मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह एक लो-स्कोरिंग मैच था, जिसमें दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।
पाकिस्तान को मिली जीत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 Sept)
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 135 रन बना सकी थी। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 124 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की शुरुआत रही थी खराब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (4 रन) को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इस विकेट के साथ तस्कीन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए, जो उनके लिए एक खास उपलब्धि है।
49 रन पर गिर गए थे 4 विकेट
मेहदी हसन ने अगले ही ओवर में सैम अयूब को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा। उन्होंने फखर जमां (13 रन) और हुसैन तलत (3 रन) को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इन झटकों से पाकिस्तान का स्कोर 49 रन पर 4 विकेट हो गया।
पाकिस्तान ने बनाए 135 रन
पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही और 49 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मुस्तफिजुर रहमान ने सलमान आगा को 19 रन के स्कोर पर आउट किया, जिससे पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ गया। हालांकि, एक छोर पर मोहम्मद हारिस ने थोड़ी देर के लिए पारी को संभाला। उन्होंने 29 गेंदों पर 31 रनों की अहम पारी खेली। लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। अंत में, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने कुछ अहम रन जोड़े, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 135 रन तक पहुंच सका।
बांग्लादेश के लिए इन गेंदबाजों ने किया कमाल
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। वहीं, मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला। अब बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचने के लिए 136 रनों की जरूरत है, जो इस पिच पर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हो सकता है। बांग्लादेश की मजबूत गेंदबाजी ने उन्हें मैच में आगे कर दिया है और अब यह देखना बाकी है कि उनके बल्लेबाज इस दबाव को कैसे संभालते हैं।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
बांग्लादेश: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (कप्तान और विकेटकीपर), नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
-
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज!












Click it and Unblock the Notifications