Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: MI vs RR, मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच में कौन जीता?

Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: जोफ्रा आर्चर की कातिलाना गेंदबाजी और ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री कर ली है। इस निर्णायक जीत के साथ ही राजस्थान अंतिम-चार में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। वहीं, मुंबई की इस हार ने प्लेऑफ की रेस को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे खिताबी उम्मीदें लगाए बैठी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का सफर लीग चरण में ही थम गया।

राजस्थान ने बनाए 200 से अधिक रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शार्दुल ठाकुर ने जल्दी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रियान पराग भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर एएम गजनफर का शिकार बने।

Aaj Ka Match 1

राजस्थान के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

संकट के समय दासुन शनाका ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन वे रन आउट हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल (26 गेंदों पर 38 रन, 3 चौके, 2 छक्के) और डोनोवान फरेरा (18 रन) ने पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में जोफ्रा आर्चर ने बल्ले से धमाल मचाते हुए महज 15 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 32 रनों की आतिशी पारी खेली। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रवींद्र जडेजा 19 रन और नांद्र बर्गर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।

मुंबई ने पावरप्ले में गंवाए 3 विकेट

206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर की शुरुआती गेंदों पर बड़ा झटका लगा। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर मुंबई के खेमे में खलबली मचा दी। आर्चर यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने अगले ही ओवर में नमन धीर (6 रन) को क्लीन बोल्ड कर मुंबई को दूसरा झटका दिया।

तिलक वर्मा और नमन धीर बल्ले से फ्लॉप

शुरुआती झटकों से मुंबई की टीम उबर नहीं पाई और पावरप्ले के छह ओवरों में उसने अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए। फॉर्म में चल रहे रायन रिकलटन ने 7 गेंदों पर 12 रन (1 चौका, 1 छक्का) बनाकर कुछ संघर्ष दिखाने की कोशिश की, लेकिन वे भी जल्दी आउट हो गए। इसके तुरंत बाद 38 रन के कुल स्कोर पर तिलक वर्मा (3 रन) के रूप में मुंबई ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया, जिससे मेजबान टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+