Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 March: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs लखनऊ

Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 March: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला दिल्ली ने अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन लखनऊ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने अक्षर पटेल के इस फैसले को गलत साबित करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन पूरी तरह से दिल्ली के गेंदबाजों पर हावी नजर आये। लखनऊ ने दिल्ली के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने एक विकेट रहते हासिल कर लिया।

लखनऊ ने बनाए थे 209 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 March)

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन का लक्ष्य खड़ा किया। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े, जिससे लखनऊ ने बड़े स्कोर की ओर बढ़ने में सफलता पाई। पूरन ने 62 रन बनाए, जबकि मार्श ने 58 रन की धमाकेदार पारी खेली। दिल्ली के गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए, और कुलदीप यादव ने दो सफलता हासिल की। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

Aaj Ka Match 1

खराब रही दिल्ली की बल्लेबाजी

210 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। शार्दुल ठाकुर ने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पोरेल भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और इसी ओवर कैच आउट हो गए। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी उतरे और वह मनिमारण सिद्धार्थ की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे।

दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+