Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 April: RCB vs GT- गुजरात या आरसीबी किसने जीता मैच? किसे मिले दो अंक
Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 April: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को शुरुआती झटका लगा। लेकिन देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी ने टीम को आसानी से जीत दिला दी। आरसीबी ने पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
गुजरात ने बनाए थे 205 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 April)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और एक शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। आरसीबी के गेंदबाजों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और स्पिनर सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके।

जैकब बेथेल नहीं कर सके कमाल
206 रनों के भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। बेंगलुरु के पूर्व स्टार और अब गुजरात के मुख्य गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी पुरानी टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने ओपनर जैकब बेथेल (14 रन) को शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को संभाला।
कोहली-पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने आते ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी ने बेंगलुरु को मैच में मजबूती से बनाए रखा। देवदत्त पडिक्कल के बाद विराट कोहली ने भी महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और गुजरात को बैकफुट पर धकेल दिया।
मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा था जब फिल सॉल्ट चोट के कारण बाहर हो गए। उनकी जगह शामिल किए गए जैकब बेथेल उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, लेकिन पडिक्कल और कोहली ने साल्ट की कमी नहीं खलने दी।












Click it and Unblock the Notifications