Aaj Ka Match Kon Jeeta, 18th May: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात

Aaj Ka Match Kon Jeeta, 18th May: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीत दिला दी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया। दिल्ली के गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रही। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। साई सुदर्शन ने महज 56 गेंदों में शतक जड़कर टीम को एक आसान जीत दिला दी।

शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Aaj Ka Match Kon Jeeta, 18th May)

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी-20 करियर के 5000 रन पूरे किए। गिल ने यह उपलब्धि 154 पारियों में हासिल की, जो एक रिकॉर्ड है। उनके इस कारनामे ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 5000 रन बनाने के लिए 167 पारियों का समय लिया था।

Aaj Ka Match 1

दिल्ली ने बनाए थे 199 रन

दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस स्कोर में सबसे बड़ा योगदान केएल राहुल की शतकीय पारी का था। राहुल ने 112 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दौरान केएल राहुल ने कई बेहतरीन शॉट लगाने का काम किया।

इन खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन वे दिल्ली को 199 का स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। दिल्ली के लिए केएल राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अहम पारियां खेली। खासतौर पर अंत के कुछ ओवर्स में ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने बल्ले का दमखम दिखाने का काम किया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दसुन शनाका।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, दुष्मंथा चमीरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+