Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 Nov: आज का मैच कौन जीता- भारत ए vs पाकिस्तान ए
Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 Nov: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में भारत ए टीम को पाकिस्तान ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष करना पड़ा। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारत ए टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के कहर के सामने 19 ओवर में सिर्फ 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 13.2 ओवर यानी 40 गेंद पहले ही 8 विकेट से मुकाबले अपने नाम कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 28 गेंदों में 45 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 Nov)
भारतीय पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने यूएई के खिलाफ अपने पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखते हुए 28 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अर्धशतक से चूक गए। उनके अलावा नमन धीर ने भी 20 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली।

भारतीय बल्लेबाजों का रहा फ्लॉप प्रदर्शन
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान जितेश शर्मा (5 रन) सहित चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जबकि दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, जो टीम के लिए चिंता का विषय रहा। पाकिस्तान ए के लिए गेंदबाजी में शाहिद अजीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और तीन विकेट चटकाए। उन्हें साद मसूद और माज सदाकत से भी दो-दो विकेट लेकर साथ मिला।
137 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ए टीम को सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और मोहम्मद नईम ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की, जिससे दबाव भारत ए पर आ गया। यह साझेदारी भारतीय गेंदबाज यश ठाकुर ने तोड़ी, जिन्होंने मोहम्मद नईम को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। नईम 10 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, तब तक पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में आ चुकी थी।
भारत ए : वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा।
पाकिस्तान ए : मोहम्मद नईम, माज सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फाइक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), शाहिद अजीज, उबैद शाह, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications