Aaj Ka Match Kaun Jita: आज का मैच कौन जीता- कर्नाटक vs नीदरलैंड्स

Aaj Ka Match Kaun Jita: वर्ल्ड कप तैयारी करने के लिए नीदरलैंड्स की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। नीदरलैंड्स की टीम भारत में ही कैम्प कर रही है और इस दौरान प्रस्तावित अभ्यास मैच में डच टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ख़ास बात यह है कि नीदरलैंड्स को कर्नाटक ने हराया है।

कर्नाटक के खिलाफ पहले अभ्यास मुकाबले में नीदरलैंड्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इसे उनकी वर्ल्ड कप तैयारियों को एक बड़ा झटका माना जा सकता है। कर्नाटक के खिलाफ पहले अभ्यास मुकाबले में नीदरलैंड्स को 142 रनों के बड़े अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।

aaj ka match kaun jita

कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा कार्य किया और नीदरलैंड्स के सामने एक चुनौतीपूर्ण टारगेट सेट कर दिया। कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवरों में 264 के स्कोर पर आउट हो गई। विक्रमजीत सिंह और काइल क्लेन ने नीदरलैंड्स के लिए 3-3 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। एक समय ऐसा था जब डच टीम ने अपने 9 विकेट 34 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद दसवें विकेट के लिए एक साझेदारी हुई और नीदरलैंड्स 122 रन बनाकर आउट हो गई।

कर्नाटक राज्य टीम के खिलाफ नीदरलैंड्स को 142 रनों की हार के लिए चिंता करनी चाहिए। इससे वर्ल्ड कप के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है। हालांकि नीदरलैंड्स के पास क्षमता और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में वे इससे सीखकर आगे बढ़ सकते हैं।

गौरतलब है कि नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। नीदरलैंड्स ने ज़िम्बाब्वे में जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप 2023 में जगह हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+