Aaj ka match kaun jeeta: आज का मैच कौन जीता - भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jita: एशिया कप में सुपर 4 के मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रनों का स्कोर हासिल किया और बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मैच शुरू नहीं हुआ और मैच को रिजर्व डे में कराने का निर्णय हुआ। कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर थे।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नई गेंद पर जमकर रन जुटाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई।

aaj ka match kaun jita

रोहित शर्मा और गिल दोनों ने ही अपने-अपने अर्धशतक जड़े। शाहीन अफरीदी को 3 ओवर में 31 रन जड़कर ओवर से ही हटवा दिया था। शादाब खान को रोहित ने निशाना बनाते हुए 3 छक्के जड़े। रोहित शर्मा अपनी पारी में 49 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। वह शादाब खान की गेंद पर आउट हो गए। उनके अलावा गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम का स्कोर 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन था तभी बारिश के कारण खेल रोका गया। कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे।

बारिश के कारण चार घंटों तक मैच शुरू ही नहीं हो पाया था। अम्पायरों ने कुछ निरीक्षण किये लेकिन मैदान की स्थिति से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद फिर से बारिश के कारण मैदान को कवर्स लगातार ढक दिया गया।

तीसरी बार अम्पायर जब निरीक्षण करने आए तब बारिश के कारण फिर से बाधा आई और बाद में खेल रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। रिजर्व डे पर यह मुकाबला चला गया। भारत की पारी 24.1 ओवर से आगे शुरू हुई। कोहली और केएल राहुल बैटिंग करने आए औत तूफ़ान मचा दिया।

कोहली ने नाबाद 122 और राहुल ने नाबाद 111 रन बनाकर भारत को 356 रनों तक पहुंचा दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान 128 रन बनाकर आउट हो गई और 228 रनों से मैच हार गई। पाक के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+